सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 6 संदिग्धों को उत्तराखंड से हिरासत में लिया गया: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाबी गायक-नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 6 संदिग्धों को देहरादून (उत्तराखंड) से हिरासत में लिया गया है। 28-वर्षीय मूसेवाला की रविवार को मानसा (पंजाब) में गोली मारकर हत्या की गई थी। वहीं, पंजाब सरकार ने मामले की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सिटिंग जज वाले न्यायिक आयोग के गठन का एलान किया है।
read more at LatestLY


