सियाचिन ग्लेशियर में आग लगने से सेना के कैप्टन का हुआ निधन, 3 जवान झुलसे
सियाचिन ग्लेशियर में बुधवार को सेना के एक बंकर में आग लगने से कैप्टन अंशुमान सिंह का निधन हो गया और 3 अन्य जवान इसमें झुलस गए। लेह के सेना के पीआरओ ने बताया कि यह आग तड़के करीब 3 बजे लगी थी। बकौल पीआरओ, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।
read more at ABP न्यूज़


