सियासी और सामाजिक जीवन का कार्यकाल जारी रहेगा: इस्तीफे के बाद मुख्तार अब्बास नकवी
मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा है कि केवल राज्यसभा का उनका कार्यकाल पूरा हुआ है। उन्होंने कहा, "सियासी और सामाजिक जीवन का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है (यह जारी रहेगा)।" बकौल नकवी, "पूरे समर्पण के साथ समाज के सरोकार को लेकर...शुरू से जिस प्रकार काम करता रहा हूं...आगे भी करूंगा।"
read more at Hindustan Times


