सिर से जुड़ी जुड़वां बहनों ने तेलंगाना में फर्स्ट डिवीज़न के साथ पास की 12वीं की परीक्षा
तेलंगाना में सिर से जुड़ी जुड़वां बहनों (वीणा और वाणी) ने राज्य बोर्ड की 12वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीज़न के साथ उत्तीर्ण की है। बिना किसी की सहायता के परीक्षा देने वालीं वीणा और वाणी ने 1000 में क्रमश: 712 व 707 अंक हासिल किए। तेलंगाना की मंत्री सत्यवती राठौड़ ने उपलब्धि के लिए जुड़वां बहनों को बधाई दी है।
read more at Siasat Daily हिन्दी


