सिराज ने बैग खोने पर विस्तारा एयरलाइंस से मांगी मदद, कहा- उसमें मेरी सभी ज़रूरी चीज़ें थीं
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने ढाका से मुंबई की फ्लाइट में अपना बैग खोने के बाद विस्तारा एयरलाइंस से ट्विटर पर मदद मांगी है। उन्होंने लिखा, "मुझे आश्वासन दिया गया था कि बैग मिल जाएगा और कुछ ही समय में डिलीवर कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।" उन्होंने कहा, "उसमें मेरी सभी ज़रूरी चीज़ें थीं।"
read more at हिन्दुस्तान


