सिर्फ 4 बंदरगाहों से मालदीव को ज़रूरी सामान निर्यात करेगा भारत
विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि मालदीव को ज़रूरी सामान के निर्यात की अनुमति केवल मुंद्रा सी पोर्ट, तूतीकोरिन सी पोर्ट, न्हावा शेवा सी पोर्ट और आईसीडी तुगलकाबाद से दी जाएगी। गौरतलब है, 5 अप्रैल को भारत ने मालदीव सरकार के अनुरोध पर 2024-25 के लिए कुछ ज़रूरी वस्तुओं के निर्यात की अनुमति दी थी।
read more at ANI News


