Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सिसोदिया की गिरफ्तारी के चलते टला दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 28 February 2023
दिल्ली में मंगलवार को होने वाले आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन एक बार फिर टल गया। बकौल रिपोर्ट्स, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस फ्लाईओवर का उद्घाटन करने वाले थे व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के चलते यह कार्यक्रम टल गया है। ₹128 करोड़ की लागत से बने फ्लाईओवर के उद्घाटन की नई तारीख का एलान अभी नहीं किया गया है।