Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतिहा है, भगवान भी आपको माफ नहीं करेगा: संजय सिंह

short by शिव / on Sunday, 26 February, 2023
दिल्ली आबकारी नीति मामले में रविवार को कई घंटों की पूछताछ के बाद सीबीआई द्वारा उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने पर 'आप' सांसद संजय सिंह ने कहा है, "सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतिहा है।" उन्होंने कहा, "नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करके अच्छा नहीं किया (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी, भगवान भी आपको माफ नहीं करेगा।"
read more at Twitter