सीआईएससीई ने आईसीएससी और आईएससी 2021-2022 सेमेस्टर 1 परीक्षाएं टालीं
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईसीएससी (10वीं कक्षा) और आईएससी (12वीं कक्षा) 2021-2022 सेमेस्टर 1 परीक्षाएं टाल दी हैं। काउंसिल ने मंगलवार रात जारी हुए नोटिस में कहा कि कुछ कारणों से परीक्षाएं टाली गई हैं जो उसके 'नियंत्रण से बाहर' हैं। बकौल काउंसिल, संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की उचित समय पर सूचना दी जाएगी।
read more at अमर उजाला


