सीएम के साथ बिहार के विष्णुपद मंदिर में गए मंत्री इसराइल, गैर-हिंदुओं का प्रवेश है वर्जित
बिहार के गया में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आईटी मंत्री इसराइल मंसूरी भी विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में चले गए जिसके बाद विवाद शुरू हो गया है। इस मंदिर में गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है। मंदिर के सचिव गजाधर लाल पाठक ने कहा, "नीतीश कुमार ने करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत की हैं...उन्हें सबसे माफी मांगनी चाहिए।"
read more at हिन्दुस्तान


