सीएम चन्नी के भांजे को पंजाब में बालू खनन व तबादलों के लिए मिले थे ₹10 करोड़: ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह ने बालू खनन से जुड़ी गतिविधियों और अधिकारियों के तबादले के लिए ₹10 करोड़ मिलने की बात कबूल की। दरअसल, ईडी ने जांच के दौरान भूपिंदर के ठिकानों से ₹10 करोड़ जब्त किए थे। जिसके बाद भूपिंदर को गिरफ्तार किया गया था।
read more at इंडिया टीवी


