सीएम नीतीश के सामने जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी में हुई बहस: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना (बिहार) में सोमवार को जेडीयू की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के बीच बहस हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, सिंह ने चौधरी से 'जमुई व बरबीघा की राजनीति में दखलअंदाज़ी नहीं करने' को कहा जिस पर चौधरी ने कहा कि 'आप रोकने वाले कौन होते हैं'।
read more at हिन्दुस्तान


