सीएम नीतीश नहीं होंगे कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। बकौल रिपोर्ट्स, यात्रा 29 जनवरी को बिहार पहुंचेगी और 30 जनवरी को नीतीश को इसमें शामिल होना था लेकिन पहले से तय कार्यक्रम के चलते वह इसमें शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस ने नीतीश को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।
read more at ABP न्यूज़


