सीएम ममता बनर्जी से अपील है कि राजभवन आकर मुद्दों पर चर्चा करें: राज्यपाल जगदीप धनखड़
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इस हफ्ते विभिन्न मुद्दों पर राजभवन आकर चर्चा करने की अपील की है। उन्होंने कहा, "विभिन्न मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।" बकौल धनखड़, संविधान के अनुच्छेद 167 के तहत राज्यपाल को जानकारी देना मुख्यमंत्री का संवैधानिक कर्तव्य है।
read more at ABP न्यूज़


