सीएम योगी मेरे बचपन के दोस्त हैं, वह मेरे नेता नहीं: बृजभूषण शरण सिंह
कैसरगंज (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 'हिन्दुस्तान' को दिए एक इंटरव्यू में कहा है, "मैं उम्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ा हूं और वह मेरे बचपन के मित्र हैं। हम साथ खेले-खाए हैं।" बृजभूषण ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी मेरे मित्र हो सकते हैं लेकिन मेरे नेता (वह नहीं) उनके दिवंगत गुरु महंत अवैद्यनाथ थे।"
read more at हिन्दुस्तान


