सीएम सुक्खू ने स्वीकार किया है कि गलतियां हुई हैं: हिमाचल में राज्यसभा चुनाव पर डीके शिवकुमार
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान हुए राजनीतिक संकट को लेकर कहा है, "मुख्यमंत्री (सुखविंदर सिंह सुक्खू) ने स्वीकार किया है कि कुछ गलतियां हुई हैं।" उन्होंने कहा, "हमने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष (प्रतिभा सिंह) व विधायकों से बात की है। मतभेद दूर हो गए हैं...सभी पार्टी व सरकार बचाने के लिए मिलकर काम करेंगे।"
read more at Hindustan Times


