Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीएसके के तुषार देशपांडे ने आईपीएल में दर्ज किए अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े

short by तान्या झा / on Monday, 29 April, 2024
चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के गेंदबाज़ तुषार देशपांडे ने अपने आईपीएल करियर में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में रविवार को सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए। गौरतलब है, तुषार ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार 4 विकेट हॉल लिया है। मैच में सीएसके को जीत मिली।