सीजेआई ने एससी में जूनियर वकीलों के लिए लगवाए स्टूल, कम्फर्ट जांचने के लिए उस पर बैठे
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा, ''जूनियर वकील हर रोज़ लैपटॉप लेकर खड़े रहते हैं।'' उन्होंने कोर्ट मास्टर से कोर्ट रूम में इन वकीलों के लिए स्टूल लगाने को कहा। इसके बाद सीजेआई स्टूल का कम्फर्ट जांचने के लिए वकीलों के लिए लगाए गए स्टूल पर बैठ गए।
read more at हिन्दुस्तान


