सीजेआई ने ज़ब्त किया कोर्ट रूम में फोन पर बात कर रहे वकील का फोन, कहा- यह बाज़ार है क्या?
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सोमवार को कोर्ट रूम में फोन पर बात कर रहे एक वकील पर नाराज़ हुए और उसका फोन ले लिया। सीजेआई ने वकील से कहा, "ये क्या मार्केट है?" उन्होंने वकील से कहा, "भविष्य में सावधान रहें...भले ही हम कागज़ात देख रहे हों लेकिन हमारी नज़र हर जगह है।"
read more at News18 हिंदी


