सीजेआई ने दिल्ली में एनएएलएसए के 'सेंटर फॉर सिटीज़न सर्विसेज' कार्यालय का किया उद्घाटन
मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) उदय उमेश ललित ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के 'सेंटर फॉर सिटीज़न सर्विसेज' के कार्यालय का मंगलवार को जैसलमेर हाउस (दिल्ली) में उद्घाटन किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति डी.वाई चंद्रचूड़, एस.के.कौल तथा अन्य न्यायाधीश मौजूद थे। गौरतलब है, एनएएलएसए का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग को नि:शुल्क कानूनी सहायता देना व लोक अदालतें आयोजित करना है।
read more at दिप्रिंट


