सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट में दिव्यांग लोगों द्वारा संचालित 'मिट्टी कैफे' का किया उद्घाटन
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर में 'मिट्टी कैफे' का उद्घाटन किया जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। कैफे का संचालन दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा और इसके प्रबंधक दृष्टिबाधित, सेरिब्रल पॉल्सी व पक्षाघात से ग्रस्त व्यक्ति होंगे। उद्घाटन के दौरान सीजेआई ने सभी से कैफे आने और समर्थन करने का अनुरोध किया।
read more at हिन्दुस्तान


