Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीधे बल्ले पर जाकर गेंद लगने पर भी बांग्लादेश ने एलबीडब्ल्यू के लिए लिया डीआरएस, हुए ट्रोल

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 31 March, 2024
बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो द्वारा एक डीआरएस लेने का वीडियो वायरल हो गया है। गेंद सीधे बल्ले पर जाकर लगी थी और बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने अपील भी नहीं की लेकिन शान्तो ने डीआरएस ले लिया। एक फैन ने इसे 'बैट बिफोर द विकेट' जबकि एक अन्य ने 'सबसे खराब रिव्यू' बताया।