सीन नदी पर लगभग 4 घंटे तक चलेगा पेरिस ओलंपिक्स का उद्घाटन समारोह
पेरिस ओलंपिक्स का उद्घाटन समारोह 26-जुलाई को सीन नदी पर होगा और यह लगभग 4 घंटे तक चलेगा। समारोह में 205 देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडल सीन नदी पर 80 से अधिक नावों पर परेड करेंगे। ऐथलीट तट पर सुरक्षा घेरे के पीछे मौजूद लगभग 3,20,000 प्रशंसकों के सामने से गुज़रेंगे और अन्य लोग समारोह को बड़ी स्क्रीनों पर देखेंगे।
read more at भाषा


