सीनियर्स ने असम में एनआईटी में जूनियर पर फोड़ीं कांच की 3 बोतलें, 18 छात्रों पर केस दर्ज
असम के सिलचर में नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) के 18 छात्रों के खिलाफ 2 जूनियर्स की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। चौथे सेमेस्टर के एक पीड़ित छात्र ने कहा, "उन्होंने (सीनियर्स) नस्लवादी गालियां दी, मुझे थप्पड़ मारे और लात मारी। उन्होंने मेरे सिर और पीठ पर कांच की 3 बोतलें फोड़ दीं।"
read more at Hindustan Times


