सीबीआई ने ऐप्स आधारित धोखाधड़ी वाली निवेश योजना से जुड़े मामले को लेकर 30 जगह मारा छापा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ऐप्स आधारित धोखाधड़ी वाली निवेश योजना से जुड़े मामले को लेकर 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 30 जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड ड्राइव, सिम कार्ड और कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ ज़ब्त किए गए हैं। वहीं, सीबीआई ने 2 कंपनियों के निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


