Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीबीआई ने कोयला घोटाला मामले में प. बंगाल के मंत्री मलय घटक के 6 ठिकानों पर की छापेमारी

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 7 September 2022
सीबीआई अधिकारियों ने कोयला घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक के 6 ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की। इनमें से 5 परिसर कोलकाता में जबकि एक आसनसोल में है। दरअसल, सीबीआई का आरोप है कि आसनसोल के पास अवैध कोयला खनन किया गया था और कथित तौर पर ₹1,300 करोड़ का लेनदेन हुआ था।