सीबीआई ने 'गेल' के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह को ₹50 लाख की रिश्वत के मामले में किया अरेस्ट
सीबीआई ने 'गेल' कंपनी के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह समेत 5 लोगों को ₹50 लाख की रिश्वत के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया। सीबीआई की टीम सिंह व अन्य के दिल्ली, नोएडा और विशाखापत्तनम स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह मामला 'गेल' से संबंधित परियोजनाओं को देने के एवज़ में रिश्वत लेने से जुड़ा है।
read more at ABP न्यूज़


