Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के 2 हेड कॉन्स्टेबलों को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट

short by शिव / on Wednesday, 12 July, 2023
सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के भीम सिंह और अक्षय नामक 2 हेड कॉन्स्टेबलों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि भीम ने उसकी ई-रिक्शा चार्जिंग की दुकान को बंद करने व ई-रिक्शा ज़ब्त करने की धमकी देते हुए ₹50,000 की रिश्वत मांगी थी।