Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीबीआई ने महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश के खिलाफ मारपीट और जबरन वसूली का मामला किया दर्ज

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 27 September, 2022
सीबीआई ने महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन और 27 अन्य के खिलाफ मारपीट और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। जलगांव ज़िला मराठा विद्या प्रसारक सहकारी समाज के निदेशक विजय पाटिल ने दिसंबर-2020 में निम्बभोर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि ट्रस्ट पर नियंत्रण हासिल करने के लिए आरोपी जालसाज़ी में शामिल थे।