Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीबीआई ने ₹40 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी केस में 'आप' विधायक के परिसरों की ली तलाशी

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 7 May, 2022
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सीबीआई ₹40 करोड़ के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में पंजाब से 'आप' विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही है। अधिकारियों के मुताबिक, संगरूर में उनके 3 परिसरों की तलाशी ली जा रही है जिसमें मालेरकोटला क्षेत्र भी शामिल है जहां अमरगढ़ विधायक माजरा का पैतृक घर है।
read more at ANI