सीबीआई रेड में यूपी के रेलवे अधिकारी के पास मिले ₹2.6 करोड़
सीबीआई ने उत्तर प्रदेश में रेलवे के चीफ प्रिंसिपल मटीरियल मैनेजर केसी जोशी के गोरखपुर व नोएडा स्थित मकानों पर छापेमारी में ₹2.61 करोड़ बरामद किए हैं। जोशी को सीबीआई ने एक ठेकेदार से ₹3 लाख रिश्वत लेते पकड़ा था। बकौल ठेकेदार, अधिकारी ने उसकी फर्म का सरकारी पंजीकरण व ठेका रद्द करने की धमकी देकर ₹7 लाख मांगे थे।
read more at ABP न्यूज़


