Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीबीएसई के 12वीं के परिणाम में कंपार्टमेंट आने से दुखी हरियाणा की छात्रा ने की खुदकुशी

short by खुशी / on Saturday, 13 May, 2023
सीबीएसई के 12वीं के परीक्षा परिणाम में अकाउंट्स विषय में कंपार्टमेंट आने से दुखी सोनीपत (हरियाणा) की एक 18-वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार शाम कथित तौर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा के परिजन ने कहा, "जिस सरकारी स्कूल में वह पढ़ती थी वहां शिक्षकों की कमी थी। हमने उसे समझाने की कोशिश की पर वह अकेले रहना चाहती थी।"