सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविड-19 वैक्सीन कोवोवैक्स को डब्ल्यूएचओ ने दी मंज़ूरी
डब्ल्यूएचओ ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित कोविड-19 वैक्सीन कोवोवैक्स के आपातकालीन इस्तेमाल की मंज़ूरी दे दी है। सीईओ अदार पूनावाला ने इसे 'कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मील का पत्थर' बताया। कोवोवैक्स 9वीं कोविड-19 वैक्सीन है जिसे डब्ल्यूएचओ ने आपातकालीन इस्तेमाल सूची में डाला है। बकौल डब्ल्यूएचओ, इससे कम आय वाले देशों में वैक्सीन की पहुंच बढ़ेगी।
read more at Twitter


