Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अफ्रीका भेजी मलेरिया की वैक्सीन की पहली खेप

short by अनघा तेलंग / on Monday, 20 May, 2024
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने पुणे (महाराष्ट्र) से आर21/मैट्रिक्स-एम मलेरिया वैक्सीन की पहली खेप अफ्रीकी देशों को भेजी है। बकौल खबर, आने वाले दिनों में वैक्सीन की खेप मध्य अफ्रीकी गणराज्य समेत अन्य अफ्रीकी देशों जैसे दक्षिण सूडान व कॉन्गो को भेजी जाएगी । मध्य अफ्रीकी गणराज्य के लिए आवंटित 1,63,800 खुराकों में से 43,200 खुराक भेजी गई हैं।
read more at The Print