सुधार गृह में पोर्शा हादसे के आरोपी के रूटीन का हिस्सा होगी भाषा की क्लास व प्रार्थना
पुणे (महाराष्ट्र) में पोर्शा कार से 2 लोगों की जान लेने वाले 17-वर्षीय किशोर की ज़मानत रद्द होने के बाद सुधार गृह भेजा गया है। आरोपी सुधार गृह में दिनचर्या के अनुसार भाषा की शिक्षा लेगा, प्रार्थना करेगा और 2 घंटे तक मनोरंजन करेगा। आरोपी अपना दिन सुबह 8 बजे शुरू करेगा और रात 8 बजे डॉरमिट्री में लौट आएगा।
read more at Inshorts


