सुनिश्चित कर रहे हैं कि ऐसा दोबारा नहीं होगा: पीएम मोदी को लेकर टिप्पणी पर मालदीव
मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने मालदीव के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा है, "हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा।" उन्होंने कहा, "हमारी सरकार का ऐसा रूख नहीं है।" गौरतलब है, प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप टूर के बाद मालदीव के नेताओं ने उन पर टिप्पणी की थी।
read more at ANI


