सुनिश्चित करें कि पाकिस्तानी हिंदुओं को वापस न लौटना पड़े: शाह को पत्र लिखकर अधीर
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा कि सरकार सुनिश्चित करे कि 'पाकिस्तानी हिंदूओं' को 'उत्पीड़न' का सामना न करना पड़े और उन्हें 'निराशा में' पाकिस्तान वापस न लौटना पड़े। दरअसल, एक रिपोर्ट में कहा गया था कि राजस्थान से लगभग 800 पाकिस्तानी हिंदू पिछले साल वापस लौट गए थे।
read more at हिन्दुस्तान


