सुनील गावस्कर की सास का हुआ निधन, भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच के बीच छोड़ी कमेंट्री ड्यूटी
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर की सास पुष्पा मेहरोत्रा का निधन हो गया है। सास के निधन के बाद गावस्कर ने भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच के बीच कमेंट्री ड्यूटी छोड़ दी है और वह अपनी पत्नी मार्शनील गावस्कर व उनके परिवार के पास पहुंचने के लिए कानपुर रवाना हो गए हैं। दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार को विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।
read more at Times Now नवभारत


