Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुनील छेत्री ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का किया एलान

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 16 May, 2024
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 39-वर्षीय सुनील ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि वह 6 जून को कुवैत के खिलाफ अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे। 2005 में इंटरनैशनल डेब्यू करने वाले छेत्री ने भारत के लिए 150 मैचों में 94 गोल किए हैं।