सुनील शेट्टी ने इंडस्ट्री में पूरे किए 30 साल, कहा- लोगों के भरोसे के चलते टिका रहा
अभिनेता सुनील शेट्टी ने रविवार को फिल्म इंडस्ट्री में 30-साल पूरे कर लिए। उन्होंने ट्विटर पर एक नोट शेयर कर लिखा, "कभी एहसास नहीं हुआ कि 30-साल कैसे गुज़र गए...सम्मानित और कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं।" बकौल सुनील, "वे सभी लोग जो मेरे साथ चले, मेरे साथ खड़े रहे...खासकर जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया...उनके चलते ही...मैंने कभी हार नहीं मानी।"
read more at Times Now नवभारत


