Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'सुपर-30' में अगले साल से देशभर के छात्र ले सकेंगे दाखिला, बिहार में सीटें बढ़कर होंगी 100

short by अंकिता ठाकुर / on Tuesday, 30 August 2022
बिहार में वंचित वर्ग के छात्रों को प्रतिष्ठित आईआईटी में दाखिले संबंधी कोचिंग देेने वाले 'सुपर-30' में अगले साल से देशभर के छात्र प्रवेश हासिल कर पाएंगे। संस्थापक आनंद कुमार ने बताया कि बिहार में सीटों की संख्या भी बढ़ाकर 100 करने की योजना बनाई जा रही है। बकौल कुमार, छात्रों को प्रवेश परीक्षा के ज़रिए ही दाखिला दिया जाएगा।
read more at भाषा