Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुपरमार्केट में वाइन बिक्री पर अन्ना ने महाराष्ट्र सीएम को लिखा पत्र, धरने की दी चेतावनी

short by अनिल कुमार / on Saturday, 5 February, 2022
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हज़ारे ने सुपरमार्केट और वाक-इन दुकानों में महाराष्ट्र सरकार द्वारा वाइन बिक्री की अनुमति दिए जाने के फैसले के खिलाफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य सरकार को फैसले के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है। अन्‍ना ने कहा कि नशामुक्ति की दिशा में काम करना सरकार का कर्तव्य है।