सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के सामने पहली बार पेपरलेस तरीके से होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के सामने पहली बार पेपरलेस तरीके से सुनवाई होगी। जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली 5-जजों की पीठ ने केंद्र व दिल्ली सरकार के बीच प्रशासनिक नियंत्रण को लेकर विवाद के मामले की सुनवाई पेपरलेस तरीके से करने का फैसला लिया है। बकौल पीठ, कोर्ट की आईटी सेल उन्हें तकनीक का इस्तेमाल करना सिखाएगी।


