सुप्रीम कोर्ट ने बुलंदशहर में पुलिस अफसर की लिंचिंग मामले में मुख्य आरोपी की ज़मानत की रद्द
बुलंदशहर(उत्तर प्रदेश) में पुलिस अफसर सुबोध सिंह की लिंचिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुख्य आरोपी योगेश राज की ज़मानत रद्द कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के ज़मानत के फैसले पर रोक लगाते हुए आरोपी को 7 दिनों के भीतर सरेंडर करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 3 हफ्तों बाद होगी।


