सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह से जुड़ी याचिकाओं पर पूरी की सुनवाई, फैसला रखा सुरक्षित
सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से जुड़ी याचिकाओं पर गुरुवार को सुनवाई पूरी कर ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 5 न्यायाधीशों की बेंच ने मामले में 10 दिन की सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। यह स्पष्ट नहीं है कि कोर्ट इस मामले में कब फैसला सुनाएगा।
read more at दिप्रिंट


