सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में बरामद की पांच किलो विस्फोटक सामग्री
केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई कर राज्य के सुकमा ज़िले के जगरगुंडा इलाके से पांच किलोग्राम विस्फोटक सामग्री (आईईडी) बरामद की है। बकौल सीआरपीएफ, विस्फोटक सामग्री के बरामद होने के कुछ समय बाद उसे नष्ट कर दिया गया था। गौरतलब है कि सीआरपीएफ नक्सल प्रभावित राज्यों में आंतरिक सुरक्षा प्रदान करती है।
read more at LatestLY


