सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) के जुमागुंड गांव में हुई एक मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक, मारे गए इन आतंकियों की पहचान की जा रही है। बकौल पुलिस, इन आतंकवादियों के पास से हथियार व गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
read more at ABP न्यूज़


