सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में एक पाकिस्तानी आतंकी समेत दो आतंकियों को मार गिराया
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने सोमवार को बताया कि कुलगाम ज़िले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी सहित दो आतंकवादी मारे गए। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी ज़ख्मी हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था।
read more at ABP न्यूज़


