सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर शाम सोफी को किया ढेर
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बुधवार को बताया कि अवंतीपोरा (जम्मू-कश्मीर) के त्राल इलाके में एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर शाम सोफी को ढेर कर दिया। त्राल के तिलवानी मोहल्ला में बुधवार को सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मंगलवार को सुरक्षाबलों ने शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा (द रेज़िस्टेंस फ्रंट) के 3 आतंकियों को मार गिराया था।
read more at ABP न्यूज़


