सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में 2 आतंकियों को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि अवंतीपोरा के राजपोरा इलाके में हुई एक मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक आतंकी घाटी में हुईं कुछ नागरिक हत्याओं में शामिल था। बकौल पुलिस, इन आतंकवादियों के पास से 2 ए.के. 47 राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
read more at Times Now नवभारत


